दरभंगा: महात्मा गांधी कॉलेज बनेगा पहला संबद्ध कॉलेज, जहां सत्र 2027-29 से संचालित होंगे पीजी पाठ्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

महात्मा गांधी कॉलेज, दरभंगा

दरभंगा के महात्मा गांधी कॉलेज में सत्र 2027-29 से हिंदी, इतिहास और राजनीति शास्त्र में पीजी की पढ़ाई शुरू होगी। सिंडिकेट की बैठक में लिया गया बड़ा निर्णय।

विज्ञापन

महात्मा गांधी कॉलेज:  ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) के अंतर्गत आने वाले महात्मा गांधी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2027-29 से तीन विषयों में स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर की पढ़ाई शुरू की जाएगी. यह महत्वपूर्ण सैद्धांतिक निर्णय कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में रविवार देर शाम आयोजित सिंडिकेट की बैठक में लिया गया. कुलपति ने स्पष्ट किया कि नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पहले कोर्स संचालन से संबंधित सभी अनिवार्य विभागीय व प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

संबद्ध कॉलेजों में पीजी शुरू करने वाला पहला कॉलेज बनेगा एमजी कॉलेज

सिंडिकेट सदस्य डॉ. हरिनारायण सिंह के प्रस्ताव पर यह निर्णय लिया गया है. यदि निर्धारित समय पर अध्यापन कार्य शुरू हो जाता है, तो महात्मा गांधी कॉलेज लनामिवि के संबद्ध डिग्री कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रम संचालित करने वाला पहला कॉलेज बन जाएगा.

सिंडिकेट बैठक में लिए गए प्रमुख फैसले:

  • तीन विषयों में पीजी कोर्स: नए सत्र से कॉलेज में हिंदी, इतिहास और राजनीति शास्त्र विषयों में पीजी की कक्षाएं शुरू होंगी.
  • प्रधानाचार्यों के मूल पद पर वापसी: एक वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले वैसे एसोसिएट प्रोफेसर, जिन्हें प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है और वे स्वास्थ्य या पारिवारिक कारणों से पद छोड़ना चाहते हैं, वे आवेदन देकर दुर्गापूजा से पूर्व मूल पद पर लौट सकेंगे.
  • शासी निकाय का गठन: जिन संबद्ध कॉलेजों में तदर्थ समिति बने 6 माह बीत चुके हैं, वहां विवि प्रतिनिधि नामित कर जल्द शासी निकाय गठित होगा.

बैठक में ऑनलाइन व ऑफलाइन शामिल हुए सदस्य

बैठक में विधायक सुजीत कुमार पासवान, मीना झा, डॉ. धनेश्वर प्रसाद सिंह, प्रो. अशोक कुमार मेहता, प्रो. विजय कुमार यादव और कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसदा ऑफलाइन शामिल रहे. वहीं ऑनलाइन माध्यम से डॉ. बैद्यनाथ चौधरी, प्रो. दिलीप चौधरी, डॉ. नारायण झा व डॉ. शिखरवासिनी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज और एक पियक्कड़ गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन