पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज और एक पियक्कड़ गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज और एक पियक्कड़ गिरफ्तार
जाले थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देसी शराब के साथ एक तस्कर और नशे की हालत में एक युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है।
जाले पुलिस कार्रवाई: दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन के तहत की गई इस कार्रवाई से इलाके के धंधेबाजों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है. जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि गुप्त सूचना और नियमित गश्ती के आधार पर यह सफलता मिली है.
आपके शहर में
काजी-बहेड़ा और घोघराहा गांव से हुई दोनों गिरफ्तारियां
पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही त्वरित घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
गिरफ्तारी से जुड़े मुख्य बिंदु:
- देसी शराब बरामदगी: गुप्त सूचना पर काजी-बहेड़ा गांव में छापेमारी कर चार लीटर अवैध देसी महुआ शराब के साथ किशन चौपाल (पिता स्वर्गीय दीपक चौपाल) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. इस मामले में कांड संख्या 184/26 दर्ज की गई है.
- नशे में युवक बंदी: नियमित पुलिस गश्त के दौरान सहसपुर पंचायत के घोघराहा गांव से नशे की हालत में संजय कुमार (पिता राजकिशोर महतो, निवासी रामपुर पचासी, थाना पुपरी, जिला सीतामढ़ी) को गिरफ्तार किया गया. उसके विरुद्ध कांड संख्या 185/26 दर्ज हुआ है.
थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने स्पष्ट किया कि शराब के धंधेबाजों और इसका सेवन करने वालों के खिलाफ क्षेत्र में लगातार सघन अभियान जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें: कमतौल में सूखे जैसे हालात, खेतों में दरार देख किसानों की बढ़ी चिंता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए