खेल निदेशालय की स्थापना से बनेगा खेल का वातावरण, खुलेंगे आर्थिक आत्मनिर्भरता के द्वार

Updated at : 07 Apr 2024 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
खेल निदेशालय की स्थापना से बनेगा खेल का वातावरण, खुलेंगे आर्थिक आत्मनिर्भरता के द्वार

लनामिवि की ओर से डॉ नागेंद्र झा स्टेडियम में शनिवार से शुरू चार दिवसीय पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने किया.

विज्ञापन

खेल निदेशालय की स्थापना से बनेगा खेल का वातावरण, खुलेंगे आर्थिक आत्मनिर्भरता के द्वार दरभंगा. लनामिवि की ओर से डॉ नागेंद्र झा स्टेडियम में शनिवार से शुरू चार दिवसीय पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने किया. मौके पर उन्होंने कहा है कि खेल निदेशालय की स्थापना से यहां ना केवल खेल का वातावरण बनेगा, बल्कि रोजगार के लिए मच रही आपाधापी के काल में आर्थिक आत्मनिर्भरता के द्वार भी खुलेंगे. कुलपति ने कहा कि हैंडबॉल की गिनती आज के सबसे तेज खेल के रूप में की जाती है. विकसित देशों में यह खेल अपनी गति को लेकर अत्यधिक लोकप्रिय खेलों की श्रेणी में है. मिथिला के इतिहास में हैंडबॉल का अब तक का यह सबसे बड़ा आयोजन है. कहा कि अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली ने मिथिला विश्वविद्यालय को आयोजन के लिए सक्षम समझा, यह गर्व की बात है. खेल भावना की जीत ही होती वास्तविक जीत कुलपति ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे 11 राज्यों के ढाई दर्जन विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों को शुभकामना दी. कहा कि खेल भावना की जीत ही वास्तविक जीत होती है. यही भावना आगे चलकर हमारे सफल जीवन का मूलमंत्र बन जाता है. मैच के रेफरियों से कहा कि मैच में सही निर्णय की अपेक्षा सब को रहती है. किसी को यह नहीं लगे कि उसे न्याय नहीं मिला. विश्वसनीयता को लेकर कोई सवाल खड़ा नहीं होना चाहिये. इससे पहले कुलसचिव डॉ अजय कुमार पंडित ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आयोजन में किसी प्रकार की कमी महसूस नहीं होगी. मौके पर वित्तीय सलाहकार डॉ दिलीप कुमार, संकायाध्यक्षों में प्रो. प्रेम मोहन मिश्र, प्रो. एके बच्चन, प्रो. पुष्पम नारायण, मीडिया समन्वयक प्रो. हरे कृष्ण सिंह, सिंडिकेट सदस्य डॉ बैद्यनाथ चौधरी, मीना झा, वित्त समिति के गोपाल चौधरी आदि को सम्मानित किया गया. उद्घाटन समारोह का संचालन खेल पदाधिकारी प्रो. अजयनाथ झा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ अमृत कुमार झा ने किया. प्रतियोगिता का आरंभ कुलपति और वित्तीय सलाहकार ने हैंडबॉल खेलकर किया. पहले मैच में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय को मिली जीत उद्घाटन के बाद पहला मैच कल्याणी विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल एवं शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर के बीच खेला गया. कुलपति के हाथों टास कराया गया. मैच में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय ने 22-17 से कल्याणी विश्वविद्यालय को पराजित किया. दूसरे मैच में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की अनुपस्थिति के कारण हेमचंद्र विश्वविद्यालय, दुर्ग को वॉकओवर मिला. दूसरे सत्र के मैचों का आयोजन देर रात तक चलेगा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन