दरभंगा: IGNOU में जुलाई सत्र के प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की बढ़ी तारीख, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका

Updated:
विज्ञापन

IGNOU कैंपस और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

इग्नू ने जुलाई सत्र के लिए प्रवेश और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ा दी है. इस दौरान प्रमाण पत्र कार्यक्रमों को छोड़कर सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकता है. SC-ST विद्यार्थियों को 50% शुल्क छूट का विशेष लाभ भी मिलेगा.

विज्ञापन

दरभंगा: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई सत्र में प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है. इस अवधि में प्रमाण पत्र कार्यक्रमों को छोड़कर सभी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन एवं दूरस्थ माध्यम से नामांकन लिया जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

15 सितंबर तक कर सकेंगे प्रवेश और पुनः पंजीकरण

इग्नू के जुलाई सत्र में इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक प्रवेश ले सकते हैं. वहीं स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में पुनः पंजीकरण भी कराया जा सकेगा.

पुनः पंजीकरण के लिए 200 रुपये विलंब शुल्क निर्धारित किया गया है.

ODL और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए अलग पोर्टल

ओडीएल कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए शिक्षार्थी इग्नू के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. वहीं ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए संबंधित ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल का उपयोग करना होगा.

SC-ST विद्यार्थियों को 50% फीस छूट

इग्नू की ओर से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को भी शुल्क में राहत दी गयी है. 2.5 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले SC-ST विद्यार्थी बीएएम, बीकॉमएफ एवं बीएससीएम कार्यक्रमों में 50 प्रतिशत शुल्क छूट का लाभ ले सकते हैं.

क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ शालिनी ने विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें

दरभंगा: 19-20 सितंबर को रोजगार मेला, युवाओं को मिलेंगे 12 से 50 हजार रुपये तक के जॉब ऑफर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन