बिजली मरम्मत के दौरान लाइनमैन की मौत, शटडाउन प्रक्रिया पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन

बिजली मरम्मत के दौरान लाइनमैन की मौत, शटडाउन प्रक्रिया पर उठे सवाल

कमतौल और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है. तेज धूप और उमस से लोग परेशान हैं, जबकि बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हो रही है. बिजली कटौती ने समस्या को और बढ़ा दिया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा में बिजली आपूर्ति बहाल करने के दौरान हुई कथित लापरवाही एक लाइनमैन की जान ले गई. नाका-दो के पास 315 केवीए ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान लाइनमैन मो. नवी हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डीएमसीएच पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 2.10 बजे मो. नवी हुसैन अपने सहयोगी श्याम कुमार और दिलखुश के साथ जले हुए फेज की मरम्मत करने पहुंचे थे. लाइन मेंटेनेंस के लिए पहले उपकेंद्र से शटडाउन लिया गया, लेकिन कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई. इसके बाद ट्रांसफार्मर का स्विच बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया गया. इसी दौरान मो. नवी हुसैन ऊंचाई से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

घटना के बाद सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर स्थिति के कारण वहां भर्ती नहीं किया गया. इसके बाद उन्हें डीएमसीएच ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई.

शटडाउन और उपकरणों की स्थिति पर उठे सवाल

सूत्रों के अनुसार जिस ट्रांसफार्मर पर मरम्मत कार्य चल रहा था, उसका स्विच पहले से खराब था और बाइपास के जरिए बिजली आपूर्ति की जा रही थी. घटना के बाद शटडाउन प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं. मामले में सहायक अभियंता प्रीति कुमारी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी.

यह भी पढ़ें:


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन