नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

मब्बी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है

विज्ञापन

दरभंगा. मब्बी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले को लेकर पीड़िता की मां ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इसमें दो युवकों को नामजद किया गया है. आवेदन में कहा गया है कि मंगलवार की देर रात पीड़िता शौच के लिए घर से निकली. पूर्व से घात लगाए दोनों आरोपित मुंह को कपड़ा से दबाकर बगल के आम के बगीचे में ले गये. दुष्कर्म करने के बाद घर से कुछ दूर पर छोड़कर फरार हो गये. पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची. परिजनों को जानकारी दी. महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद दोनों युवक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई. दोनों गांव छोड़कर फरार हो गए है. पीड़िता का डीएमसीएच में इलाज कराया गया है. बतायी कि फिलहाल वह ठीक है. बताया जाता है कि दुष्कर्म मामले को लेकर नाबालिक लड़की के परिजन पहले मब्बी थाना गए, जहां महिला पदाधिकारी और पुलिसकर्मी के नहीं रहने के कारण मामला दर्ज नहीं किया जा सका. इसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन बुधवार की दोपहर महिला थाना पहुंचे और मामला दर्ज करवाया. इधर, घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा की जा रही है.

पुलिस ने चिता से जब्त की महिला की लाश :

दरभंगा

. तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के जुड़ैना गांव में संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत हो गयी. जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस जलती चिता से लाश जप्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है. मृतका की पहचान लालो यादव की 18 वर्षीय पत्नी श्यामली देवी के रूप में हुई. पुलिस को अभी तक किसी प्रकार का आवेदन नहीं प्राप्त हुआ है. हालांकि पुलिस जबरदस्ती जहर देने का मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार बताये जा रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार लालो पहली पत्नी की भी हत्या कर चुका है. बाद में पत्नी की बहन से शादी कर ली. कुछ वर्षों बाद उसे भी मार दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन