Darbhanga News: धनौली बघरा नवटोली में लगी आग, डेढ़ लाख कैश सहित लाखों की क्षति
Darbhanga News:धनौली पंचायत के बघरा नवटोली वार्ड 13 में सोमवार की रात आग लग गयी.
Darbhanga News: बहेड़ी. धनौली पंचायत के बघरा नवटोली वार्ड 13 में सोमवार की रात आग लग गयी. इसमें चाैधरी यादव का घर समेत उसमें रखे फ्रिज, गोदरेज, पेटी, बख्शा, अनाज, कपड़े, फर्निचर आदि सामान जलकर राख हो गये. साथ ही बेटी की शादी के लिए रखे करीब डेढ़ लाख नकद भी राख हो गये. बताया जाता है कि चौधरी यादव की पत्नी रामकुमारी देवी व उनकी तीन पुत्री नवरात्र को लेकर व्रत में थी. संध्या काल घर में दीप जलाकर पूजा-अर्चना करने के लिए पघारी दुर्गा स्थान चली गयी. रात करीब 10 बजे वापस आयी. खाना खाकर छत पर सोने चली गयी. इसके बाद घर में आग लग गयी. इसमें सभी सामान जलकर राख हो गये. गृहस्वामी चौधरी यादव अपने दो पुत्र के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करते हैं. वहीं पत्नी राम कुमारी देवी अपनी पुत्री को लेकर गांव में रहती है. इस घटना को लेकर पीड़िता रामकुमारी देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही चंद्रभूषण यादव पहुंचे. पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया. साथ ही घटना की जानकारी सीओ तथा स्थानीय पुलिस को दी. इसके बाद राजस्व अधिकारी घटना का जायजा लिया. इस दौरान पंसस प्रतिनिधि कृष्ण मुरारी यादव, संजय यादव सहित कई अन्य मौजूद थे. पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए