दरभंगा: टीबी के खिलाफ बड़ी पहल! मरीजों को मिला पोषण किट, 54 पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोषण किट वितरण कार्यक्रम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा में टीबी उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत 54 पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है. चिन्हित टीबी मरीजों के बीच पोषण किट और आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है.

विज्ञापन

Darbhanga News: टीबी भारत मुक्ति अभियान के तहत सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय पोषण किट (फूड बास्केट) वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी कौशल कुमार ने की. इस दौरान चिन्हित टीबी मरीजों के बीच पोषण किट वितरित की गई. डीएम ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए जिले में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है और मरीजों को बेहतर इलाज के साथ पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराया जा रहा है.

विज्ञापन

 रेड क्रॉस ने उपलब्ध कराए 100 फूड बास्केट

डीएम कौशल कुमार ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से 100 फूड बास्केट उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका वितरण टीबी मरीजों के बीच किया गया. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और बैंकों के सहयोग से और अधिक फूड बास्केट उपलब्ध कराकर मरीजों तक पहुंचाए जाएंगे.

दो लाख लोगों की हुई जांच, 13 हजार मरीज चिन्हित

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में टीबी मरीजों की पहचान के लिए व्यापक स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है. अब तक करीब दो लाख लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें लगभग 13 हजार टीबी मरीजों की पहचान हुई है. सभी मरीजों का नियमित उपचार कराया जा रहा है.

54 पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य

डीएम ने बताया कि जिले की 54 पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए चिन्हित किया गया है और 15 अगस्त तक इन्हें टीबी मुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से टीबी मरीजों को मिलने वाली पोषण सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है. अब तक 5,400 मरीजों के खातों में राशि हस्तांतरित की जा चुकी है, जबकि शेष मरीजों को भी जल्द लाभ दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 नामांकन के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन