बेनीपुर के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में जनसंख्या वृद्धि पर वाद-विवाद प्रतियोगिता
बाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राऐं | Prabhat Khabar Network
परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, बेनीपुर में 'जनसंख्या वृद्धि: वरदान या अभिशाप' विषय पर एक प्रभावशाली वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए.
Darbhanga News: परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, बेनीपुर में शनिवार को 'जनसंख्या वृद्धि : वरदान या अभिशाप' विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विद्यालय में गठित विधिक साक्षरता क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए.
आपके शहर में
छात्राओं ने रखे पक्ष और विपक्ष के तर्क
कार्यक्रम की अध्यक्षता पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र ने की. प्रतियोगिता में छात्रा दिव्या कुमारी, अंजलि कुमारी, मीना कुमारी, सोनी कुमारी, अंशू कुमारी और चांदनी कुमारी ने मुख्य रूप से भाग लिया. प्रतिभागियों ने जनसंख्या वृद्धि के पक्ष और विपक्ष में अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए.
शिक्षक व पीएलवी रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अजहर जमाल नकवी, विधिक साक्षरता क्लब के प्रभारी शिक्षक गुलाम रब्बानी खान, शिक्षक पवन पासवान तथा पारा विधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) सीमा कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए