दिल्ली जाने के लिए पिता छोड़ आये सकरी जंक्शन, सुबह पेड़ से लटकती मिली लाश

Updated at : 13 Apr 2024 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली जाने के लिए पिता छोड़ आये सकरी जंक्शन, सुबह पेड़ से लटकती मिली लाश

रस्सी से लटकता एक युवक का शव मिला.

विज्ञापन

मनीगाछी (दरभंगा). सकरी चीनी मिल के नजदीक आम के बगीचा से शुक्रवार को रस्सी से लटकता एक युवक का शव मिला. उसकी पहचान राघोपुर पश्चिमी पंचायत के कायस्थ कबई निवासी सुशील झा के पुत्र सुभाष झा के रूप में हुई. बताया जाता है कि सुबह में निकले लोगों ने शव को पेड़ से लटकता देखा. यह खबर फैलते ही वहां भीड़ जमा हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा. उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. मामले में मृतक के पिता ने थाना में आवेदन दिया है. इसमें बेटे को मानसिक रूप से बीमार बताया है. कहा कि गुरुवार को वह पुत्र सुभाष को दिल्ली जाने के लिए 15 सौ रुपये देकर सकरी तक पहुंचाकर घर लौट गये थे, लेकिन दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के बदले उसने आत्महत्या कर ली. इस मामले में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पिता के आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर शव परिजन को सौंप दिया है. विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सुभाष का पड़ोस के किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लड़की के घरवालों को इस बात की जानकारी होने पर सुभाष को अपने मामा के घर माऊबेहट से बुलाकर गुरुवार को काफी डांट-फटकार लगायी. पिता को भी काफी हिदायत दी. पिता उसे कुछ पैसे देकर काम करने के लिए दिल्ली भेज रहे थे. उन्होंने उसे सकरी तक पहुंचा भी दिया था, लेकिन उसने दिल्ली नहीं जाकर आत्महत्या कर ली. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि प्रेम-प्रसंग में उसकी हत्या कर आत्महत्या का स्वरूप दिया जा रहा है. वैसे जांच के बाद ही पता चलेगा कि सुभाष झा की हत्या की गयी या उसने आत्महत्या की. वैसे यूडी कांड अंकित होने से इसके आसार भी कम ही बताये जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन