दरभंगा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 39 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 39 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
दरभंगा जिले में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। पूरी सूची यहाँ देखें।
प्रतिनिधि, दरभंगा. जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार कई महत्वपूर्ण थानों में नए पदाधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि कई को अन्य थानों एवं जिला आसूचना इकाई में भेजा गया है. आदेश के अनुसार हायाघाट थाना में पदस्थापित पुअनि. सावन भारती को बेंता थाना, सोनकी थाना के रतन कुमार को जाले थाना, नेहरा थाना के निलेश कुमार को सिंहवाड़ा थाना, विशनपुर थाना के सत्य प्रकाश यादव को बहेड़ी थाना तथा बड़गांव थाना के अखिलेश कुमार को भालपट्टी थाना भेजा गया है. बहेड़ी थाना के रोशन कुमार को लहेरियासराय थाना, कोतवाली थाना के ओमप्रकाश कुमार को अलीनगर थाना, बेंता थाना के सौरभ कुमार को कमतौल थाना तथा अलीनगर थाना के विकास मंडल को कोतवाली थाना की जिम्मेदारी दी गई है. विशनपुर थाना के सुशील कुमार राय को बड़गांव थाना, जाले थाना के दिव्यांशु शेखर को जिला आसूचना इकाई, जाले थाना के भरत कुमार को विशनपुर थाना, कमतौल थाना के राहुल कुमार को सोनकी थाना तथा सिमरी थाना के संजीव कुमार को जमालपुर थाना भेजा गया है. वहीं लहेरियासराय थाना की अर्चना सिंह को बहेड़ी, सदर थाना की मौनिमा गुप्ता को विश्वविद्यालय थाना, महिला थाना की मधुबाला कुमारी को भालपट्टी, विश्वविद्यालय थाना की लक्की कुमारी को कमतौल तथा बहेड़ी थाना की अंकिता कुमारी को सदर थाना में पदस्थापित किया गया है. इसके अलावा भालपट्टी थाना की ज्योति कुमारी को महिला थाना, मब्बी थाना की मधुलता भारती को सकतपुर थाना, कमतौल थाना की अभिलाषा कुमारी को वाजितपुर थाना, सकतपुर थाना की चार्ली कुमारी को मब्बी थाना, वाजितपुर थाना की पूजा कुमारी को लहेरियासराय थाना तथा सिंहवाड़ा थाना के विक्रांत कुमार को केवटी थाना भेजा गया है. प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों में लहेरियासराय थाना के पवन कुमार को जाले, नगर थाना की माधुरी कुमारी को विश्वविद्यालय, नगर थाना के आलोक रंजन को बेंता, नगर थाना के भगीरथ झा को बहेड़ी, बहादुरपुर थाना के रोशन कुमार को विशनपुर, बहादुरपुर थाना के अभिषेक राज को एएनटीएफ, सदर थाना के हरिशंकर कुमार को मनीगाछी, सदर थाना के जयप्रकाश कुमार को बड़गांव, कमतौल थाना के कुंदन कुमार एवं नीतिश कुमार को केवटी, कमतौल थाना के अविनाश कुमार को बहेड़ी, बिरौल थाना के राहुल कुमार को सिमरी तथा सनम राय कुमार को जमालपुर थाना साधना कुमारी को बहेड़ा थाना से बहेड़ी थाना भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए