Darbhanga: नाबालिग को घर से ले जाने की कोशिश, विरोध पर मां-बेटी से मारपीट

Updated:
विज्ञापन

कमतौल में एक गांव में नाबालिग पुत्री को घर से जबरन ले जाने का प्रयास किया गया. विरोध करने पर मां-बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई. पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Kamtoul News: कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग पुत्री को जबरन घर से ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है. विरोध करने पर मां-बेटी के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है. मामले में नाबालिग की मां ने कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

11 लोगों को बनाया गया नामजद

प्राथमिकी में मो. महफूज, मकसूद, महबूब, मो. आजाद सहित 11 लोगों को नामजद किया गया है. आवेदन के अनुसार, 14 अगस्त को सभी आरोपित महिला के घर पहुंचे और उसकी नाबालिग पुत्री को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे.

पुत्री के शोर मचाने पर महिला ने इसका विरोध किया. आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने महिला और उसकी पुत्री के साथ मारपीट की. बीच-बचाव करने पहुंची एक अन्य महिला के साथ भी मारपीट किये जाने का आरोप है.

जान से मारने और घर में आग लगाने की धमकी का आरोप

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने महिला और उसके परिवार को जान से मारने तथा घर में आग लगाने की धमकी भी दी.

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की जांच

कमतौल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: बेनीपुर में चार वर्षीय बच्चे की सांस की नली में फंसा सिक्का, डॉक्टरों ने निकाला


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन