दरभंगा: सीटीएसपी ने की पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक, अपराधियों की गिरफ्तारी पर जोर
बहादुरपुर थाना पर समीक्षा बैठक करते सीटीएसपी अशोक कुमार व अन्य पदाधिकारी
दरभंगा सीटीएसपी अशोक कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की. उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए वारंट तामिला और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया. आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के भी आदेश दिए गए.
Darbhanga police News: दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना परिसर में गुरुवार की देर रात सीटीएसपी अशोक कुमार ने सभी अनुसंधानकों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की. इस दौरान उन्होंने थाना में दर्ज लंबित कांडों की गहन समीक्षा की और मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
आपके शहर में
Bihar crime News: लंबित मामलों की प्रगति रिपोर्ट ली
सीटीएसपी ने थाना की विभिन्न संचिकाओं का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने अनुसंधानकों से एक-एक मामले की प्रगति रिपोर्ट ली और सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताई. उन्होंने लंबित कांडों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया.
वारंट और कुर्की तामिला पर जोर
समीक्षा बैठक के दौरान फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया गया. सीटीएसपी ने न्यायालय से लंबित वारंट एवं कुर्की का तामिला जल्द से जल्द प्राप्त कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने का आदेश दिया. साथ ही, कांड दैनिकी को नियमित रूप से अद्यतन रखने की बात कही.
त्योहार और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश
आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया. इसके अलावा अपराध नियंत्रण के लिए थाना क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने, विधि-व्यवस्था मजबूत रखने और डायल 112 की गाड़ियों को लगातार भ्रमणशील रखने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार और पुअनि रितेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर के बरूराज में दो हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और चोरी की बाइक बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए