Darbhanga: दरभंगा में कल से भाकपा माले का 12वां राज्य सम्मेलन, शामिल होंगे तेजस्वी और दीपांकर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा में आज से भाकपा माले का तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन शुरू हो रहा है, जिसमें तेजस्वी यादव और दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga News: भाकपा माले का 12वां राज्य सम्मेलन शुक्रवार 16 मई से दरभंगा के प्रेक्षागृह में शुरू होगा. तीन दिनों तक चलने वाला यह सम्मेलन 18 मई तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यभर से एक हजार से अधिक प्रतिनिधि, पर्यवेक्षक और अतिथि हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन

पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से होगी शुरुआत

सम्मेलन के पहले दिन सुबह 9 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित बाबा नागार्जुन और बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. इसके बाद भोगेंद्र झा, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह और शहीद हमीद के स्मारकों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी.

प्रतिनिधिगण जननायक कर्पूरी ठाकुर, डॉ. राममनोहर लोहिया और महात्मा गांधी स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के बाद प्रेक्षागृह पहुंचेंगे. वहां झंडोत्तोलन और शहीद बेदी पर पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत होगी.

खुले सत्र में शामिल होंगे बड़े नेता

दोपहर 12 बजे से आयोजित खुले सत्र में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

इसके अलावा आइपी गुप्ता, बाल गोविंद बिंद, उमेश सहनी, रामनरेश राम, राम नरेश पांडेय और पवन चौधरी समेत अन्य नेता भी सम्मेलन में भाग लेंगे.

संगठन विस्तार और रणनीति पर मंथन

शाम पांच बजे से सांगठनिक सत्र शुरू होगा, जिसमें राज्य सचिव द्वारा कामकाज की रिपोर्ट पेश की जाएगी. सम्मेलन में आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठन विस्तार और जन आंदोलनों की दिशा पर चर्चा की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन