महिला को झांसा देकर की 40 हजार रुपये की ठगी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पये की निकासी कर घर जा रही एक महिला से बाइक सवार अपराधियों ने 40 हजार नकदी ठगी कर ली.
विज्ञापन
बिरौल (दरभंगा).
सुपौल बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से रुपये की निकासी कर घर जा रही एक महिला से बाइक सवार अपराधियों ने 40 हजार नकदी ठगी कर ली. पीड़ित उषा देवी ने बिरौल थाना पहुंचकर इसकी शिकायत की है. एएसआइ जय नारायण यादव ने बताया कि घटना दोपहर एक बजे के करीब की है. भगत सिंह स्मारक चौक के समीप बाइक सवार ठग गिरोह के सदस्यों ने एक गली में जाकर नोट के आकार का बंडल रुमाल में बांधकर महिला को थमा दिया. उससे बोला कि रुपये का बंडल है, इसे आप अपने पास रखें. फिर महिला को झांसा देकर उसका पैसा लेकर ठग फरार हो गये.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन