बिरौल में आपसी रंजिश में युवक की निर्मम हत्या

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रखंड क्षेत्र के 17 नंबर रोड में सहरसा- बिरौल मुख्य पथ स्थित बलरा के निकट बलरा निवासी फूलचंद्र यादव के 25 वर्षीय पुत्र रोशन यादव की आपसी रंजिश के चलते बीते रात हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

बिरौल. प्रखंड क्षेत्र के 17 नंबर रोड में सहरसा- बिरौल मुख्य पथ स्थित बलरा के निकट बलरा निवासी फूलचंद्र यादव के 25 वर्षीय पुत्र रोशन यादव की आपसी रंजिश के चलते बीते रात हत्या कर दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दी. परिजन की ओर से देर शाम थाने में आवेदन दिया गया है. मृतक के भाई रंजन यादव ने आवेदन में कहा है कि रौशन यादव बेगूसराय के जीडी कॉलेज शैक्षणिक कार्य से गया था. वहां से घर लौट रहा था. रात करीब नौ बजे भाई ने हाटी कलना के समीप पहुंचने की बात कही. 10 बजे रात तक घर नहीं पहुंचने पर जब भाई के मोबाइल पर कॉल किया तो वह रिसीव नहीं किया. अनहोनी की आशंका लिए वे चचेरे भाई के साथ रोशन की खोज बीन शुरू की. 112 नंबर पर जानकारी दी. थाना में भी जानकारी देकर खोजबीन की गुहार लगायी. इसी बीच चचेरे भाई के मोबाइल पर भाई का लहूलुहान फोटो आया. सीएचसी पहुंचे तो बताया गया कि डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. बाद में पता चला कि भाई की मौत हो गयी है. कहा है कि उसके घर के बगल में एक लहूलुहान युवक भागकर पहुंचा. उससे जानकारी मिली कि आपसी वर्चस्व में मारपीट की गयी है. विरोधी खेमा ने भाई को गाड़ी से कुचल कर मार दिया. थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन ने उचित कार्रवाई किये जाने की बात कही.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन