बस व ट्रक की टक्कर में दर्जनों लोग जख्मी
दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पर बुधवार की देर रात ओवरटेकिंग के दौरान बस व ट्रक में भिड़ंत हो गयी.
सिंहवाड़ा. दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पर बुधवार की देर रात ओवरटेकिंग के दौरान बस व ट्रक में भिड़ंत हो गयी. ट्रक मुजफ्फरपुर जाने वाली लेन पर आकर पलट गया. वहीं बस डिवाइडर को जंप करते हुए दोनों सड़क के बीच बने फूलों की क्यारी में खड़ी हो गयी. घटना में बस का शीशा टूटते ही चालक नीचे गिर गया. वहीं बस पर सवार कई लोग चोटिल हो गये. बताया जाता है कि बालू लदा ट्रक मुजफ्फरपुर की ओर से आ रहा था. वहीं पीछे से आ रही बस ओवर टेकिंग के दौरान ट्रक से टकरा गयी. ठोकर लगते ही ट्रक डिवाइडर को पार कर मुजफ्फरपुर जाने वाली लेन में जाकर पलट गया. इससे सड़क पर ही बालू का ढेर लग गया. वहीं बस दोनों सड़क के बीच बने फूलों की क्यारी में जाकर खड़ी हो गयी. आधी रात को हुई इस घटना पर स्थानीय लोग जमा हो गए. लोगों ने बस पर सवार चोटिल लोगों की मदद की. सूचना पर पहुंची सिमरी पुलिस ने सड़क से बालू हटवाकर यातायात बहाल कराया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए