Darbhanga News: प्रदेश रणजी टीम में दरभंगा के आयुष का चयन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Oct 2024 10:26 PM
Darbhanga News:रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए बिहार की टीम में दरभंगा के विकेटकीपर बल्लेवाज आयुष लोहारुका का चयन हुआ है. पहली बार डीडीसीए के किसी खिलाड़ी का चयन रणजी टीम में हुआ है.
Darbhanga News: दरभंगा. रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए बिहार की टीम में दरभंगा के विकेटकीपर बल्लेवाज आयुष लोहारुका का चयन हुआ है. पहली बार डीडीसीए के किसी खिलाड़ी का चयन रणजी टीम में हुआ है. इसके पूर्व दरभंगा के तारिकुर रहमान का चयन रणजी टीम में हुआ था. वे बिहार के उप कप्तान भी रहे. लेकिन, वे मुजफ्फरपुर से खेलते थे. आयुष का चयन इसके पूर्व बीसीसीआई के अंडर-23 स्टेट ””””ए”””” ट्रॉफी के लिए भी बिहार टीम में हुआ था. रणजी टीम में चयन पर सीनियर क्रिकेटर सरदार सुरेंद्र सिंह, ललन सिंह, अदनानसन, शैलेंद्रनाथ ””””बुलटुस””””, प्रदीप गुप्ता, डॉ एएन आरजू, संजीव सिन्हा, डीडीसीए के सचिव पवन कुमार सिंह, अध्यक्ष हेमंत कुमार झा, उपाध्यक्ष डॉ एके मिश्रा, संयुक्त सचिव विशाल कुमार ””””दल्लू””””, कोषाध्यक्ष आमिर फैसल समसी, डॉ प्रभाष चंद्र मिश्र, नरेश राय, आलोक कुमार, अखलाकुर रहमान ””””पप्पू””””, जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, सुभाष सिंह, दिनेश सहनी एवं नंदन कुमार आदि ने खुशी जतायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










