बेनीपुर में बाइक से गिरी महिला आयी अग्निशमन वाहन की चपेट में, मौत

आशापुर-अलीनगर पथ में बहेड़ा थाना क्षेत्र के बलहा चौक के निकट सोमवार को अग्निशमन वाहन से कुचलकर एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
बेनीपुर. आशापुर-अलीनगर पथ में बहेड़ा थाना क्षेत्र के बलहा चौक के निकट सोमवार को अग्निशमन वाहन से कुचलकर एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बताया जाता है कि बहेड़ा थाना क्षेत्र के जौघट्टा निवासी संतोष सहनी 30 वर्षीया पत्नी इनर देवी व भाभी-भतीजी के साथ बाइक से आशापुर से अपने गांव जौघट्टा जा रहा था. इसी बीच बलहा चौक के निकट संतुलन बिगड़ जाने से पत्नी इनर देवी बाइक से लुढ़ककर सड़क पर गिर गयी. उसी समय अलीनगर की तरफ से मॉक ड्रिल कर लौट रहे अग्निशमन वाहन ने उसे कुचल दिया. इससे इनर देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. अग्नि शमन वाहन का चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. आक्रोशित लोगों की भीड़ ने पुलिस बल को घेरकर कर खूब खड़ी-खोटी सुनायी. धीरे-धीरे सैकड़ों लोगों की भीड़ मुख्य सड़क पर जमा हो गयी. इस दौरान कुछ युवकों ने अनावश्यक रूप से सड़क पर बवाल मचाने का भी प्रयास किया, लेकिन सूचना मिलते ही एसडीपीओ आशुतोष कुमार, थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने पहुंच मोर्चा संभाल लिया. अलीनगर थाना पुलिस को भी बुला लिया गया. पोखरभिंडा से मुख्यमंत्री की सभा से काफी संख्या में लौट रहे पुलिस बल के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया. बेनीपुर के सीओ अश्विनी कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे. पारिवारिक लाभ योजना के तहत तत्काल पीड़ित सुरेश सहनी को 20 हजार का चेक सौंपा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




