समाज को एकसूत्र में बांधने का माध्यम बने समारोह

दरभंगा : तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व के दूसरे दिन रविवार की शाम कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सूबे की सरकार में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि कोई भी पर्व समाज को बांधने के लिए होता है. मैं बचपन से मिथिला विभूति पर्व में आता रहा हूं. विद्यापति […]
दरभंगा : तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व के दूसरे दिन रविवार की शाम कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सूबे की सरकार में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि कोई भी पर्व समाज को बांधने के लिए होता है. मैं बचपन से मिथिला विभूति पर्व में आता रहा हूं. विद्यापति सेवा संस्थान ने पूर्व में भी कई विकास के कार्य किये हैं.
आगे भी यह करता रहेगा, ऐसी अपेक्षा है. उन्होंने इस महापर्व के माध्यम से समाज को एक सूत्र में बांधने पर बल दिया. साथ ही कहा कि हमारे गौरवशाली परंपरा को अक्षुण्ण रखने के लिए विशेषकर युवा पीढ़ी को जागरूक एवं संवेदनशील बनाना होगा. मिथिला की पहचान यहां की संस्कृति, परंपरा एवं विद्या से रही है. इसे अक्षुण्ण रखना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










