डेंगू के संदग्धि तीन मरीज भरती

दरभंगा : डेंगू के संदिग्ध तीन मरीज शुक्रवार को डीएमसीएच में भरती किये गये हैं. सभी को डेंगू के लक्षण के आधार पर भर्ती कराया गया है. सभी दूसरे राज्यों से रोग के लक्षण लेकर डीएमसीएच पहुंचे हैं. रोग की पुष्टि के लिए सभी मरीजों के खून के नमूने जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग में […]
दरभंगा : डेंगू के संदिग्ध तीन मरीज शुक्रवार को डीएमसीएच में भरती किये गये हैं. सभी को डेंगू के लक्षण के आधार पर भर्ती कराया गया है. सभी दूसरे राज्यों से रोग के लक्षण लेकर डीएमसीएच पहुंचे हैं. रोग की पुष्टि के लिए सभी मरीजों के खून के नमूने जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजा जायेगा.
डेंगू वार्ड में कुल सात मरीज हैं भरती
अभी तक डीएमसीएच में कुल 38 मरीज भर्ती हुए हैं. इसमें से आधा दर्जन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है.तीन भर्ती मरीजों में रोहित कुमार, मो फतीम और अशोक साह शामिल हैं. फतीम लखनऊ में पढ़ाई करता है. अशोक साह कोलकाता के एक होटल में काम करता है, जबकि रोहित दिल्ली में काम करता है. मेडिसीन विभाग के अध्यक्ष प्रो डॉ बीके सिंह ने इसकी पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










