दरभंगा की घटना. लेवी नहीं देने पर िदया वारदात को अंजाम

दरभंगा : निजी सड़क निर्माण कंपनी के दो इंजीनियरों की शनिवार को अपराधियों ने एके-47 से भून दिया. इलाज के लिए ले जाते समय दोनों ने दम तोड़ दिया. घटना दिन में एक बजे बहेड़ी-बहेड़ा पथ पर शिवराम चौक पर हुई. उस समय दोनों इंजीनियर निर्माण साइट पर थे. मजदूरों को काम के बारे में […]
दरभंगा : निजी सड़क निर्माण कंपनी के दो इंजीनियरों की शनिवार को अपराधियों ने एके-47 से भून दिया. इलाज के लिए ले जाते समय दोनों ने दम तोड़ दिया. घटना दिन में एक बजे बहेड़ी-बहेड़ा पथ पर शिवराम चौक पर हुई. उस समय दोनों इंजीनियर निर्माण साइट पर थे. मजदूरों को काम के बारे में बता रहे थे.
इसी दौरान दो बाइक पर चार अपराधी आये और उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हुये. फायरिंग के बाद अपराधी बहेड़ा की ओर भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी एके सत्यार्थी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. वहीं, बेनीपुर डीएसपी के नेतृत्व में बहेड़ी व बहेड़ा थाना के साथ अन्य थानों की पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया,
लेकिन उनका पता नहीं लगा सके. घटना का कारण पूर्व में मांगी गयी लेवी नहीं देना बताया गया है. मौके पर अपराधियों ने एक पर्चा भी छोड़ा है, जिस पर बिहार लिबरेशन आर्मी, मुकेश पाठक जिंदाबाद शेष पेज 15 पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










