दरभंगा: जब्त 4088 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण, 44 लाख रुपये बतायी गयी बाजार कीमत
अवैध शराब का किया जा रहा विनष्टीकरण | Prabhat Khabar Network
दरभंगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने 4088 लीटर से अधिक देशी, विदेशी शराब और बीयर को नष्ट कर दिया है. इस जब्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 44 लाख रुपये है.
दरभंगा: जब्त अवैध शराब का मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने बुधवार को विनष्टीकरण किया. इस दौरान कुल 4088.405 लीटर शराब नष्ट की गयी. नष्ट की गयी देशी, विदेशी शराब और बीयर की अनुमानित बाजार कीमत करीब 44 लाख रुपये बतायी गयी है.
आपके शहर में
देशी-विदेशी शराब और बीयर समेत 4088 लीटर सामग्री नष्ट
विनष्टीकरण के दौरान 389.200 लीटर देशी शराब, 3591.105 लीटर विदेशी शराब और 170.500 लीटर बीयर नष्ट की गयी. इसके अलावा 600 मिलीलीटर कोडीन कफ सिरप का भी विनष्टीकरण किया गया.
डीसीएलआर सदर की मौजूदगी में पूरी हुई प्रक्रिया
मद्यनिषेध सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया डीसीएलआर, सदर की मौजूदगी में करायी गयी. विभाग की ओर से जब्त अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया.
नष्ट की गयी देशी, विदेशी शराब और बीयर का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 44 लाख रुपये है.
यह भी पढ़ें
दरभंगा: Telegram Task के नाम पर छात्र से ठगे 87 हजार, साइबर पुलिस ने वापस करायी पूरी रकम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए