23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सदस्यता अभियान में तेजी

तारडीह . भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान में तेजी लाने को लेकर दिन रात एक किये हुए हैं. उजान स्थित छिन्नमस्तिका भगवती स्थान में हुई बैठक में मणिकांत आजाद के नेतृत्व में नरेश लाभ, अरुण झा, अजय पासवान,विकास कुमार झा, फणीकांत लाल, आशीष कुमार, विनय करण झा, सर्वेंद्र लाल आदि युवा कार्यकर्त्तागण गंगौली, कनकपुर, धर्मपुर, […]

तारडीह . भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान में तेजी लाने को लेकर दिन रात एक किये हुए हैं. उजान स्थित छिन्नमस्तिका भगवती स्थान में हुई बैठक में मणिकांत आजाद के नेतृत्व में नरेश लाभ, अरुण झा, अजय पासवान,विकास कुमार झा, फणीकांत लाल, आशीष कुमार, विनय करण झा, सर्वेंद्र लाल आदि युवा कार्यकर्त्तागण गंगौली, कनकपुर, धर्मपुर, उजान, लालपुर, मधपुर, सोनपुर, तुमौल, शारदापुर में घर-घर जाकर लोगों से भाजपा से जुड़ने व इसकी सदस्यता ग्रहण करने पर जोर दे रहे हैं. तारडीह मंडल अध्यक्ष पवन कुमार शांडिल्य के नेतृत्व में सदस्यता प्रभारी ब्रजेश झा ब्लॉक के 14 पंचायतों में सबसे अधिक सदस्यता बनाने के लिए ऐड़ी चोटी एक किये हुए हैं, तो वहीं कन्हैया चौधरी, ई. कामेश्वर झा, कृष्ण कुमार मिश्र आदि सभी कार्यकर्त्ता पंचायतों, टोलों व वार्डों में घूम घूम कर सदस्यता अभियान में जोर शोर से लगे हैं. वहीं उजान, गंगौली व कनकपुर में प्रकाश चंद्र मिश्र पप्पू भी सदस्यता अभियान में जोर शोर से भिड़े हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें