ePaper

शास्त्री चौक- भठियारीसराय मार्ग में 24 जून तक वाहनों के परिचालन पर रोक

Updated at : 19 Jun 2024 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
शास्त्री चौक- भठियारीसराय मार्ग में 24 जून तक वाहनों के परिचालन पर रोक

20 से 24 जून तक होने वाले भीखा सह सैलानी उर्स मेला को लेकर सिटी एसपी शुभम आर्य ने व्यवस्था का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

दरभंगा. 20 से 24 जून तक होने वाले भीखा सह सैलानी उर्स मेला को लेकर सिटी एसपी शुभम आर्य ने व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ यातायात पुलिस उपाधीक्षक व कोतवाली थानाध्यक्ष मौजूद रहे. सिटी एसपी ने सीसीटीवी कैमरे से निगरानी, विधि व्यवस्था को लेकर भीड़ वाले स्थलों पर निगरानी व यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. 20 से 24 जून तक यातायात नियम में परिवर्तन किया गया है. भठियारीसराय चौक तथा मिश्रटोला दिग्घी पश्चिम, मिडिल स्कूल के पास ड्रोप गेट लगाया जायेगा. भठियारीसराय चौक ड्रॉप गेट से मजार की तरफ जाने वाले रोड में पैदल व्यक्ति को छोड़ सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. मिश्रटोला दिग्घी पश्चिमी ड्रोप गेट से मजार की तरफ जाने वाली सड़क में पैदल व्यक्ति को छोड़ कर सभी प्रकार के वाहन पर रोक रहेगी. शास्त्री चौक की तरफ से आने वाले व्यक्तियों के लिए मिश्रटोला दिग्घी पश्चिमी ड्राप गेट के पास मिथिला साहित्य परिसर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन