मोबाइल एप के माध्यम से जनगणना की तैयारी शुरू

दरभंगा : संस्थागत, बेघर परिवारों, आगंतुकों, कच्चे-पक्के मकानों, माल मवेशी की जनगणना मोबाइल एप के माध्यम से होगी. इसको लेकर 140 फील्ड ट्रेनर एवं चार मास्टर ट्रेनर का चयन किया जायेगा. जिला मुख्यालय को प्रखंडों से इस बावत 69 कर्मियों की सूची उपलब्ध हो गई है. जनगणना का कार्य एक अप्रैल से प्रारंभ होने की […]
दरभंगा : संस्थागत, बेघर परिवारों, आगंतुकों, कच्चे-पक्के मकानों, माल मवेशी की जनगणना मोबाइल एप के माध्यम से होगी. इसको लेकर 140 फील्ड ट्रेनर एवं चार मास्टर ट्रेनर का चयन किया जायेगा. जिला मुख्यालय को प्रखंडों से इस बावत 69 कर्मियों की सूची उपलब्ध हो गई है. जनगणना का कार्य एक अप्रैल से प्रारंभ होने की संभावना है.
सांख्यिकी पदाधिकारी शंभू यादव ने बताया कि तैयारी को लेकर टेबल वर्क प्रारंभ है. बताया कि मोबाइल एप के माध्यम से कागज से डिजिटल जनगणना की तरफ जाने में मदद मिलेगी. यह ऐसी व्यवस्था है, कि यदि किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है, तो आंकड़ा अपने आप जनसंख्या के आंकड़े में अपडेट हो जायेगा. कई बदलाव और नयी पद्धति के बाद जनगणना पेपर लेस होने जा रही है.
बताया कि जनगणना 2021 के लिए गणना करने वाले लोग अब अपने साथ पेपर फॉर्म नहीं बल्कि मोबाइल लेकर जाएंगे. रजिस्टार जनरल ऑफ इंडिया और जनगणना आयुक्त एक मोबाइल एप्लीकेशन पर काम कर रहे हैं, जो प्रगणकों को उनके फोन पर संबंधित डाटा कैप्चर करने में मदद करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




