दो दिनों तक हल्की वर्षा की संभावना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2020 1:38 AM
दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से दो फरवरी तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर बिहार में अगले दो दिनों के दौरान आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं. अगले 12 […]
दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से दो फरवरी तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर बिहार में अगले दो दिनों के दौरान आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं. अगले 12 से 24 घंटों के दौरान तराई के जिलों में हल्की वर्षा एवं मैदानी भागों के जिलों में हल्की वर्षा या बूंदा-बांदी की संभावना है.
पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है. अगले 2 दिनों तक पुरवा तथा उसके बाद पछिया हवा औसतन 7 से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है. 30-31 जनवरी की सुबह घना कुहासा का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










