घरों और गलियों में घुसा पानी
Updated at : 28 Sep 2019 2:48 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : लगातार हो रही झमाझम बारिश से शहर पानी में तैरता नजर आने लगा है. चारों तरफ बरसात का पानी ही दिख रहा है. मोहल्लों की सड़कें पूरी तरह पानी में डूब गयी हैं. नाला व सड़क में फर्क करना मुश्किल हो रहा है. इस वजह से अनजान राहगीर चोटिल भी हो रहे हैं. […]
विज्ञापन
दरभंगा : लगातार हो रही झमाझम बारिश से शहर पानी में तैरता नजर आने लगा है. चारों तरफ बरसात का पानी ही दिख रहा है. मोहल्लों की सड़कें पूरी तरह पानी में डूब गयी हैं. नाला व सड़क में फर्क करना मुश्किल हो रहा है. इस वजह से अनजान राहगीर चोटिल भी हो रहे हैं. अधिकांश सरकारी दफ्तरों के परिसर पानी में डूब गये हैं. लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है.
शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही. पूर्वाह्ण में हुई जोरदार बारिश से मुख्य सड़कों पर भी जगह-जगह पानी जमा हो गया है. दरभंगा टावर, लक्ष्मीसागर, कटहलवाड़ी, डेनवी रोड, बंगाली टोल, उर्दू, मदारपुर, काले खां आदि मोहल्लों की स्थिति नारकीय हो गयी है. आनेवाले समय में भारी बरसात को लेकर जारी हाई अलर्ट से लोग सहमे हुए हैं.
48 घंटे के दौरान मध्यम से भारी वर्षा की संभावना
दरभंगा : डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा की ओर से एक अक्तूबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधी में उत्तर बिहार के जिलों में मध्यम से घने बादल छाये रह सकते हैं. चक्रवात के प्रभाव एवं कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण अगले 36 से 48 घंटे के दौरान तराई एवं मैदानी जिलों के अनेक स्थान में रुक-रुक कर मध्यम वर्षा होने का अनुमान है. कुछ स्थानों में भारी वर्षा भी हो सकती है.
30 सितंबर के बाद मौसम के पुन: साफ होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यत: पुरवा हवा चलने का भी अनुमान है. कहीं-कहीं हवा की गति सामान्य से थोड़ी तेज रह सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




