अर्बन महिला एसबीओ को मोबाइल पर मिली धमकी, एफआइआर दर्ज

Updated:
विज्ञापन

आवेदन के साथ कॉल रिकॉडिंग व कॉल हिस्ट्री भी करायी उपलब्ध दरभंगा :अर्बन बिजली उपकेंद्र में मंगलवार की रात ड्यूटी पर तैनात महिला एसबीओ रेखा कुमारी को मोबाइल पर धमकी दिये जाने पर जेइ प्रियरंजन झा ने बुधवार को लहेरियासराय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिये आवेदन में कहा गया है कि […]

विज्ञापन

आवेदन के साथ कॉल रिकॉडिंग व कॉल हिस्ट्री भी करायी उपलब्ध

आपके शहर में

विज्ञापन
दरभंगा :अर्बन बिजली उपकेंद्र में मंगलवार की रात ड्यूटी पर तैनात महिला एसबीओ रेखा कुमारी को मोबाइल पर धमकी दिये जाने पर जेइ प्रियरंजन झा ने बुधवार को लहेरियासराय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिये आवेदन में कहा गया है कि रात के करीब 10 बजे 9934966634 से विभागीय नंबर पर कॉल कर अज्ञात द्वारा गाली-गलौज कर धमकी दी गयी.
मानसिक रुप से प्रताड़ित कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया. इससे कर्मियों के बीच भय का माहौल है. इस वजह से निर्वाध बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है. आवेदन के साथ साक्ष्य के रुप में धमकी वाली कॉल रिकॉडिंग व कॉल हिस्ट्री की छाया प्रति भी संलग्न की गयी है.
बीते पांच जुलाई की रात व छह जुलाई की सुबह असामाजिक तत्वों द्वारा अंकेक्षण सहायक सुचित कुमार व अन्य कर्मियों के साथ मारपीट कर स्थानानंतरण करा लेने तथा बैंक में जमा करने के लिए ले जाने वाले राशि को लूटने की खुलेआम धमकी दिये जाने के बाद कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन