जुआ खेल रहे 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : गुप्त सूचना के आधार पर सीआइटी, लहेरियासराय थाना एवं कोतवाली ओपी पुलिस की टीम ने मोगलपुरा में जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पुलिस पर जुआरियों एवं मोहल्ले की महिलाओं ने पथराव भी किया. बावजूद पुलिस जुआरियों को गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफल रही. सभी के पास […]

विज्ञापन

दरभंगा : गुप्त सूचना के आधार पर सीआइटी, लहेरियासराय थाना एवं कोतवाली ओपी पुलिस की टीम ने मोगलपुरा में जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पुलिस पर जुआरियों एवं मोहल्ले की महिलाओं ने पथराव भी किया. बावजूद पुलिस जुआरियों को गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफल रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

सभी के पास से 43 हजार तीन सौ रुपये सहित 10 मोबाइल भी जब्त किया गया. पुलिस को सर्वोदय हाइस्कूल के पास जुआ खेलने की सूचना मिली थी. जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची. यह देख जुआ खेल रहे लोगों ने महिलाओं को आगे कर पत्थरबाजी शुरु करवा दी. इसे लेकर कुछ देर के लिए मोहल्ले में अफरातफरी की स्थिति बन गई. पुलिस के दो जवान चोटिल व दो टेंपो आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त हो गये.

पकड़े गए जुआरियों में लक्ष्मीसागर मोहल्ला निवासी सीताराम पासवान का पुत्र चंद्रदीप कुमार, कटहलवाड़ी निवासी राहुल प्रसाद का पुत्र प्रीतम कुमार, शुभंकरपुर निवासी जगदीश सहनी का पुत्र शंकर सहनी, शत्रुघ्न दास का पुत्र पवन दास, हसनचक निवासी महेश सहनी का पुत्र सोनु कुमार, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कबिलपुर निवासी सौदागर पासवान का पुत्र राजन पासवान, मोगलपुरा निवासी राजेंद्र बाड़ी का पुत्र राम बाड़ी, राजा बाड़ी, उसी मोहल्ले का मों गफूर का पुत्र अब्दुल कैश, भीगो निवासी खुर्शीद मलिक का पुत्र मो. अख्तर शामिल है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन