मशीन का लिंक फेल रहने से पक्षकारों को हुई परेशानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2019 12:57 AM
दरभंगा : दरभंगा व्यवहार न्यायालय में पक्षकारों को न्याय शुल्क देने के लिए लगाई गई मशीन का लिंक फेल हो जाने के कारण पक्षकारों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. वहीं सरकार को राजस्व की क्षति हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार आज न्यायालय परिसर में लगी ई- कोर्ट फी मशीन का लिंक फेल हो […]
दरभंगा : दरभंगा व्यवहार न्यायालय में पक्षकारों को न्याय शुल्क देने के लिए लगाई गई मशीन का लिंक फेल हो जाने के कारण पक्षकारों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. वहीं सरकार को राजस्व की क्षति हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार आज न्यायालय परिसर में लगी ई- कोर्ट फी मशीन का लिंक फेल हो गया था. इसके कारण पक्षकार को न्यायशुल्क नहीं मिलने के कारण जमानत अर्जी सहित अन्य न्यायालयीय कार्यों के निष्पादन में काफी बाधा पहुंची.
जरुरतमंद लोगों को किसी भी प्रकार के आदेश की सच्ची प्रतिलिपि प्राप्त नहीं हो सकी. विदित हो कि 21 दिसंबर 2018 को तत्कालीन जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुणेंद्र सिंह ने न्यायालय परिसर में स्टॉकहोल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा लगाई गयी ई- कोर्ट फी मशीन का उद्घाटन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










