मुख्य सचिव ने वार्ड 21 में पेयजल आपूर्ति का किया निरीक्षण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2019 1:20 AM
दरभंगा : मुख्य सचिव दीपक कुमार एवं समाज कल्याण विभाग के प्रभारी प्रधान सचिव अतुल प्रसाद ने नगर निगम क्षेत्र के भटवा पोखर एवं हरि बोल पोखर का निरीक्षण किया. इसके अलावा कई वार्ड में पाइप द्वारा वाटर सप्लाई को देखा. हरिबोल तालाब के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने सुलभ जल परियोजना को देखा. […]
दरभंगा : मुख्य सचिव दीपक कुमार एवं समाज कल्याण विभाग के प्रभारी प्रधान सचिव अतुल प्रसाद ने नगर निगम क्षेत्र के भटवा पोखर एवं हरि बोल पोखर का निरीक्षण किया. इसके अलावा कई वार्ड में पाइप द्वारा वाटर सप्लाई को देखा. हरिबोल तालाब के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने सुलभ जल परियोजना को देखा.
वार्ड 21 में स्थानीय पार्षद द्वारा पेयजलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था का सुक्ष्मता से निरीक्षण किया. श्री कुमार ने वार्ड पार्षद मधुबाला सिंहा व नवीन सिंहा से पेयजलापूर्ति योजना के बावत जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान दोनों पोखर के भीड़ा पर पौधरोपण कराने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










