आसमान में देखे जा सकेंगे हल्के से मध्यम बादल

Updated:
विज्ञापन
आसमान में देखे जा सकेंगे हल्के से मध्यम बादल

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से 29 मई तक के लिए जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखे जा सकते हैं. अगले 28 मई तक मौसम के […]

विज्ञापन

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से 29 मई तक के लिए जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखे जा सकते हैं. अगले 28 मई तक मौसम के आम तौर पर शुष्क रहने की संभावना है.

इसके बाद (29-30 मई के आस-पास) तराई के जिलों में कहीं-कहीं तथा मैदानी भागों के एक से दो स्थानों पर गरज वाले बादल बनने के साथ हल्की वर्षा या बंदा-बांदी का अनुमान है. अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. पूर्वानुमानित अवधि में मुख्यत: पुरवा हवा औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से रहने का अनुमान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन