डीएमसीएच में एचआइवी संक्रमित मरीजों का नहीं हो रहा ऑपरेशन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : डीएमसीएच के एआरटी सेंटर में इलाजरत एचआइवी पॉजेटिव मरीजों को ऑपरेशन के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है. ऑपरेशन के लिए सर्जरी विभाग में बनाया गया सैप्टिक ओटी में दो साल से ताला लटक रहा है. ऑपरेशन के नाम पर चिकित्सकों द्वारा मरीजों की टाल मटोल क जाती है. मिन्नतें करने के बावजूद […]
विज्ञापन
दरभंगा : डीएमसीएच के एआरटी सेंटर में इलाजरत एचआइवी पॉजेटिव मरीजों को ऑपरेशन के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है. ऑपरेशन के लिए सर्जरी विभाग में बनाया गया सैप्टिक ओटी में दो साल से ताला लटक रहा है. ऑपरेशन के नाम पर चिकित्सकों द्वारा मरीजों की टाल मटोल क जाती है. मिन्नतें करने के बावजूद मरीजों का ऑपरेशन नहीं किया जाता है.
थक- हारकर मरीज घर बैठ जाते हैं. वैसे गायनी विभाग में एचआइवी पॉजेटिव महिला मरीजों का ऑपरेशन किसी तरह कर दिया जाता है. जबकि पुरुष रोगी ऑपरेशन के लिए विगत दो तीन वर्षों से अस्पताल का चक्कर काट रहे हैं. विभागीय पदाधिकारियों की ओर से केवल इन्हें आश्वासन मिल रहा है. आश्वासन के भरोसे मरीज व परिजन जिंदगी बिता रहे हैं. चिकित्सकों ने मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










