दरभंगा में गोली मार कर कंपाउंडर की हत्या

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : दरभंगा जिला के निस्ता पंचायत अंतर्गत नासीरगंज के स्व. एनामुल हक के 33 वर्षीय पुत्र रेयाज अहमद को अपराधियों ने शनिवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी. वह गांव में सूई वगैरह देने का काम करते थे. वह अपने बहनोई जफरुल्लाह के नासीरगंज स्थित दवा दुकान को बंद कर रहे थे. […]

विज्ञापन

दरभंगा : दरभंगा जिला के निस्ता पंचायत अंतर्गत नासीरगंज के स्व. एनामुल हक के 33 वर्षीय पुत्र रेयाज अहमद को अपराधियों ने शनिवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी. वह गांव में सूई वगैरह देने का काम करते थे. वह अपने बहनोई जफरुल्लाह के नासीरगंज स्थित दवा दुकान को बंद कर रहे थे. बिजली कटी होने के कारण अंधेरा था. इसी बीच अपराधियों ने अंधेरा का फायदा उठाते हुए ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी. रेयाज को एक गोली सीने व एक गोली जांघ में लगी. रेयाज की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, घटना को अंजाम देकर अपराधी पैदल ही भाग निकले.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया जा रहा कि जिस समय घटना हुई, उस समय लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे. जिस समय गोलीबारी के घटना को अंजाम दिया जा रहा था उसीसमय एक युवक नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहा था. एक गोली उसके मोबाइल पर लगी. उसे लगा कि मोबाइल ब्रस्ट किया है. बाद में पता चला कि रेयाज की हत्या कर भाग रहे अपराधी की गोली मोबाइल को लगी थी. बताया जा रहा है कि अपराधी का निशाना रेयाज के बहनोई जफीरुल्लाह रहमानी रहे होंगे. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन