अर्द्धनिर्मित मदरसा के कमरे में बंद कर दो दिनों तक नाबालिग से किया गया सामूहिक दुष्कर्म
दरभंगा : दरभंगा के बड़ागांव थाना क्षेत्र के अधलायर गांव की एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने को मामला प्रकाश में आया है. दशहरा मेला देखकर अपने ननिहाल लौटने के क्रम में बाइक सवार दो युवकों ने जबरन उसे अपनी बाइक पर बिठा एक कमरे में बंद कर दो दिनों तक उससे सामूहिक दुष्कर्म […]
दरभंगा : दरभंगा के बड़ागांव थाना क्षेत्र के अधलायर गांव की एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने को मामला प्रकाश में आया है. दशहरा मेला देखकर अपने ननिहाल लौटने के क्रम में बाइक सवार दो युवकों ने जबरन उसे अपनी बाइक पर बिठा एक कमरे में बंद कर दो दिनों तक उससे सामूहिक दुष्कर्म करते रहे. इस बाबत पीड़िता ने महिला थान में शिकायत की है. इस पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
आपके शहर में
जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की अपने भाई के साथ 19 अक्टूबर को अपने ननिहाल बौराम दुर्गा पूजा देखने गयी थी. मेला देखकर लौटते समय रात करीब 10.30 बजे नानी के घर के निकट उसे अकेला पाकर पीछे से पहुंचे दो बाइक सवारों ने उसका मुंह बंद कर अपनी मोटरसाइकिल पर जबरन बिठा लिया और लेकर भाग गये. इसके बाद अधालायर निवासी कल्लू यादव उर्फ बिंदेश्वर यादव के पुत्र राजकिशोर यादव और शेखपुरा गांव निवासी स्व. जहांगीर के पुत्र कैसर ने लड़की को बिरौल थाना क्षेत्र के बिरौल स्थित अर्द्धनिर्मित मदरसा के अंदर एक कमरे में बंद कर दिया. दोनों युवक दो दिनों तक बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म करते रहे. लड़की चिल्लाती थी तो उसके मुंह में कपड़ा बांध देता था. इसके बाद दुष्कर्म करता था. इसी बीच गत 22 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे दोनों युवकों ने बिरौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास उसे छोड़ कर फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए