केवटी में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

दरभंगाः केवटी थाना क्षेत्र के केवटी गांव में एक 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला लहेरियासराय महिला थाना में दर्ज हुआ है. पीड़िता ने अपने घरवालों को घटना की जानकारी दी तो घरवालों ने इसकी शिकायत महिला थाना में दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 4 जून की रात गांव के […]
दरभंगाः केवटी थाना क्षेत्र के केवटी गांव में एक 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला लहेरियासराय महिला थाना में दर्ज हुआ है. पीड़िता ने अपने घरवालों को घटना की जानकारी दी तो घरवालों ने इसकी शिकायत महिला थाना में दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 4 जून की रात गांव के ही बौकू राम के पुत्र दिलीप राम व सीताराम राम के पुत्र सोनू कुमार आधी रात में घर में घुस कर लड़की को उठा ले गये और दोनों ने मिल कर उसके साथ दुष्कर्म किया.
महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि पीड़िता व उसकी मां ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता के बयान पर कांड (57/14) दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




