शहर की निगहबानी के लिए लगी तीसरी आंख खराब
दरभंगा : शहर की निगहबानी के लिए लगी तीसरी आंख खराब हो गयी है. शहर के कई महत्वपूर्ण इलाकों में यह काम नहीं कर रहा है. जाहिर तौर पर इससे पुलिस प्रशासन की बेचैनी बढ़ गयी है. इसे लेकर एसएसपी मनोज कुमार ने नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह को पत्र भेजा है. खराब पड़े सीसीटीवी […]
दरभंगा : शहर की निगहबानी के लिए लगी तीसरी आंख खराब हो गयी है. शहर के कई महत्वपूर्ण इलाकों में यह काम नहीं कर रहा है. जाहिर तौर पर इससे पुलिस प्रशासन की बेचैनी बढ़ गयी है. इसे लेकर एसएसपी मनोज कुमार ने नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह को पत्र भेजा है. खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है
आपके शहर में
. उल्लेखनीय है कि चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के नजरिए से शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. कुल 63 कैमरे इसके लिए लगाये गये हैं. इसके जरिए कंट्रोल रूम से पूरे शहर की गतिविधि पर नजर रखी जाती है. इनमें 13 कैमरे खराब हो गये हैं. लिहाजा कई इलाके पुलिस महकमा की नजर से ओझल हो गये हैं, जिस वजह से एसएसपी ने पत्र लिखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए