राहत. 49686 घरों में पानी सप्लाई का कनेक्शन नहीं

दरभंगा : नगर के 49686 घरों में अभी तक पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया है. इनमें से करीब 20 हजार घरों तक पानी पहुंचाने का जिम्मा नगर विकास एवं आवास विभाग ने पीएचइडी को सौंपा है. विभाग द्वारा पीएचइडी को जलापूर्ति योजना फेज वन व टू के तहत डोर टू डोर कनेक्शन का भार […]
दरभंगा : नगर के 49686 घरों में अभी तक पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया है. इनमें से करीब 20 हजार घरों तक पानी पहुंचाने का जिम्मा नगर विकास एवं आवास विभाग ने पीएचइडी को सौंपा है. विभाग द्वारा पीएचइडी को जलापूर्ति योजना फेज वन व टू के तहत डोर टू डोर कनेक्शन का भार दिया गया है.
जिन रूटों में पीएचइडी द्वारा जलापूर्ति को लेकर पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है. उसी क्षेत्र के घरों में कनेक्शन देने का काम किया जाना है. इसे लेकर विभाग ने नगर निगम को राशि आवंटित कर दी है. राशि का व्ययन तथा निकासी पदाधिकारी नगर आयुक्त होंगे. पैसा स्वीकृत योजना पर ही खर्च करने की विशेष रुप से हिदायत निगम को विभाग ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




