जिले की जविप्र के 505 आवेदनों पर लगी मुहर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Sep 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : जिला में 596 जन वितरण प्रणाली की दुकानों की रिक्ति के विरुद्ध 505 आवेदकों का अनुमोदन कर दिया गया है. जिला चयन समिति ने डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को इस पर अपनी मुहर लगा दी. तीनों अनुमंडल में सबसे अधिक रिक्ति सदर अनुमंडल के 11 प्रखंडों से थी. उसके […]
विज्ञापन
दरभंगा : जिला में 596 जन वितरण प्रणाली की दुकानों की रिक्ति के विरुद्ध 505 आवेदकों का अनुमोदन कर दिया गया है. जिला चयन समिति ने डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को इस पर अपनी मुहर लगा दी. तीनों अनुमंडल में सबसे अधिक रिक्ति सदर अनुमंडल के 11 प्रखंडों से थी. उसके बाद 167 रिक्तियां बिरौल अनुमंडल से तथा बेनीपुर अनुमंडल से 66 रिक्तियां थी. तीनों अनुमंडल में 505 नई दुकानें फिलहाल खुल जाने की संभावना है. अगले माह से इनका आवंटन भी शुरू हो जाएगा.
सदर अनुमंडल में सबसे अधिक 68 रिक्तियां केवटी प्रखंड में है. वहीं बेनीपुर अनुमंडल में 23 रिक्तियां बेनीपुर प्रखंड से तथा बिरौल अनुमंडल में 47 रिक्तियां है.
इन प्रखंडों में खुलेंगी इतनी दुकानें : नगर निगम क्षेत्र में 51 में 21, सदर प्रखंड में 62 में 37, बहादुरपुर में 48 मे 38, हायाघाट में 20 में 13, हनुमाननगर प्रखंड में 30 में 25, सिंहवाड़ा प्रखंड में 57 में 41, जाले में 66 में 30, केवटी में 68 में 33, बहेड़ी में 40 में 27, मनीगाछी में 37 में 29, तारडीह में 20 में आठ न्यू पीडीएस दुकानों को चलाने के लिए आवेदन का चयन किया गया है.
बेनीपुर अनुमंडल के बेनीपुर प्रखंड में 28 में 23, अलीनगर प्रखंड में 15 में 13, नगर परिषद क्षेत्र में 23 के विरुद्ध 14, बिरौल अनुमंडल के बिरौल प्रखंड में 47 में 30, गौड़ा बौड़ाम में 44 में 24, घनश्यामपुर में 27 में 19, किरतपुर में 16 में 14, कुशेश्वरस्थान में 30 में 26, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 23 में 19 आवेदकों को जनवितरण प्रणाली की दुकान चलाने के लिए अनुमोदित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




