पत्नी और बेटी की हत्या का आरोपित साकिर गिरफ्तार

दरभंगा : पत्नी व चार महीने की दुधमुंहे बच्ची की गला रेतकर हत्या करने मामले में छह महीने से फरार सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के करौनी निवासी मो. साकीर नद्दाफ को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर गुरुवार को दरभंगा लायी है. गिरफ्तार साकीर ने पुलिस के समक्ष पत्नी व दुधमुंहे बच्ची की हत्या की बात […]
दरभंगा : पत्नी व चार महीने की दुधमुंहे बच्ची की गला रेतकर हत्या करने मामले में छह महीने से फरार सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के करौनी निवासी मो. साकीर नद्दाफ को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर गुरुवार को दरभंगा लायी है. गिरफ्तार साकीर ने पुलिस के समक्ष पत्नी व दुधमुंहे बच्ची की हत्या की बात कबूल की है. बताया कि वह मुंबई में रहकर मजदूरी करता था. उसकी पत्नी बराबर मायके जाने की जिद्द करती थी. इसको लेकर फोन पर झगड़ा हुआ. गुस्से में वह मुंबई से घर आया.
घर आने के बाद भी इस बात को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर उसने तरछेवा से गर्दन रेतकर पत्नी व बच्ची को मार डाला. बता दें कि 27 मार्च 2017 को सिंहवाड़ा निवासी मो. इम्तेयाज के बेटे साकीर ने घर में ही अपनी पत्नी गुलशन खातून (20) व चार महीने की पुत्री की गला रेतकर हत्या कर फरार हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




