मुजफ्फरपुर में ब्यूटी पार्लर पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में दो बाइक सवार अपराधियों ने एक पार्लर मे ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जुब्बा साहनी पार्क के ठीक सामने की है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. शुक्रवार की देर रात दो बाइक सवार चार अपराधियों ने एक ब्यूटी पार्लर मे ताबड़तोड़ फायरिंग की है. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये. इसके बाद लोगों की भीड़ देखकर अपराधी फरार हो गये. यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जुब्बा साहनी पार्क के ठीक सामने की है. फिलहाल पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में जुट गई है. घटनास्थल से पुलिस ने पांच खोखा भी बरामद किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना की जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने जिस तरह से फायरिंग की है उससे यह पता चल रहा है कि हत्या के नियत से पार्लर में पहुंचे थे. घटना के समय पार्लर में दो स्टाफ राहुल कुमार, शिवा कुमारी और पार्लर संचालिका के बेटा तेजश मौजूद था. इसी दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. अपराधियों की संख्या तीन के करीब बताई गई है.

अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं

पुलिस को संचालिका ने बताया की एक महीना पहले ही यह पार्लर खुला है, किसी से उसकी कोई दुश्मनी भी नहीं है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इसके साथ ही दुकान के आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है. पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा बरामद किया है. इसकी पुष्टि थानेदार श्रीकांत प्रसाद सिन्हा ने की है. पुलिस के अनुसार पार्लर में किसी प्रकार का कोई सीसीटीवी मौजूद नहीं है. संचालिका से पूछताछ व आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन