पटना में जमीन कारोबारी को अपराधियों ने गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2023 8:38 PM
पटना से सटे बिहटा में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. बिहटा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव के पास गुरुवार को अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने जमीन कारोबारी रविंद्र प्रसाद को घर के पास ही गोलियों से भून दिया.
बिहटा. पटना से सटे बिहटा में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. बिहटा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव के पास गुरुवार को अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने जमीन कारोबारी रविंद्र प्रसाद को घर के पास ही गोलियों से भून दिया. एक के बाद एक कई गोली मारकर बाइक सवार अपराधी मौके पर से भाग गये. स्थानीय लोगों की मानें तो कारोबारी रविंद्र प्रसाद को गोलियों से भूनने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये.
अख्तियारपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामस्वरूप प्रसाद का 45 वर्षीय पुत्र रविंद्र प्रसाद की हत्या किये जाने की सूचना मिलते ही उनके परिजन मौके पर पहुंचे. घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले पर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हत्या का कारण का अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार रविंद्र प्रसाद कई वर्षों से जमीन कारोबार कर रहा था. अपराधियों ने रविंद्र प्रसाद को उस वक्त गोली मारी जब वो अपने घर से कहीं जा रहे थे. घटना की पुष्टि करते थाना प्रभारी सनोवर खान ने बताया कि जमीन कारोबारी को हत्या की सूचना प्राप्त हुई है. फिलहाल मृतक के परिजनों की तरफ से लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल हत्या कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










