ePaper

पटना में सिगरेट पीने से मना किया तो वार्ड सचिव को ईंट से कूच कर मार डाला, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 16 May 2022 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में सिगरेट पीने से मना किया तो वार्ड सचिव को ईंट से कूच कर मार डाला, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: वार्ड सचिव की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के सामने एनएच 31 पर जाम लगाकर यातायात व्यवस्था ठप कर दी. जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना स्थित बाढ़ एनटीपीसी थाना क्षेत्र की रैली पंचायत के वार्ड दो के वार्ड सचिव मुकुल कुमार (27वर्ष) को शनिवार की रात बदमाशों ने ईंट पत्थर से कूच कर मार डाला. मुकुल लक्ष्मीपुर गांव में रहते थे. वार्ड सचिव की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के सामने एनएच 31 पर जाम लगाकर यातायात व्यवस्था ठप कर दी. जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम की सूचना पर पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर करीब एक घंटे बाद हटवाया.

घर से बुलाकर की हत्या

बताया जाता है कि शनिवार की रात करीब आठ बजे मुकुल को एक युवक ने फोन कर पंचायत के कागजी कार्य को लेकर उन्हें घर से बाहर बुलाकर सड़क किनारे सुनसान जगह एक भट्ठे के पीछे ले गये, जहां कुछ बदमाशों ने मारपीट करने के साथ-साथ गला दबा कर ईंट पत्थर से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी और शव को वहीं फेंक कर फरार हो गये. रात करीब दस बजे तक मुकुल के घर नहीं आने पर परिजन खोजबीन के लिए निकले. मुकुल के चाचा राम विनय सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन पहले परिवार के साथ मुकुल ऑटो से गांव वापस लौट रहे थे तभी गांव के ही कुछ बदमाश किस्म के लड़के ऑटो में सिगरेट पीने लगे.

Also Read: Bihar News: शादी में आये युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
सिगरेट पीने को लेकर हुई थी कहासुनी

मुकुल ने उन्हें सिगरेट पीने से मना किया तो लड़कों से कहासुनी हो गयी और बात हाथापाई तक पहुंच गयी. इस दौरान ऑटो पर बिंद टोली गांव के कुछ युवकों ने मुकुल को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. देर रात ईंट भट्ठे के पास उनका शव मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया. रविवार सुबह मुकुल का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद लाश परिजनों को सौंप दी गयी. परिजनों के द्वारा लाश को दाह संस्कार के लिए ले जाया गया अभी तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी है, लेकिन एनटीपीसी पुलिस बदमाशों की खोजबीन में कई जगह छापेमारी करना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन