Coronavirus in Bihar : एम्स में कोरोना से तीन और लोगों की मौत, पटना में मिले 197 नये मरीज
जिले में बुधवार को 197 नये कोरोना मरीज मिले हैं. इन नये मरीजों के साथ ही जिले में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 48,758 हो गयी है.
फुलवारीशरीफ. पटना एम्स में बुधवार को तीन लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 16 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है.
आपके शहर में
एम्स कोरोना नोडल आॅफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में गोपालगंज के 45 वर्षीय अयूब खान, पटेल नगर के 77 वर्षीय सतीश राय धीमन जबकि शास्त्री नगर की 76 वर्षीय मीना कुमारी की मौत हो गयी.
वहीं बुधवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 16 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी जिनमें पटना, सीतामढ़ी, मधुबनी, पूर्णिया, वैशाली, सारण, पश्चिम चंपारण, गया के मरीज शामिल हैं.
इसके अलावा एम्स में 11 लोगों ने कोरोना को मात दे दी जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. इधर पटना में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है.
जिले में बुधवार को 197 नये कोरोना मरीज मिले हैं. इन नये मरीजों के साथ ही जिले में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 48,758 हो गयी है.
दूसरी ओर जिले में 46,516 मरीज कोरोना से लड़ कर ठीक हो चुके हैं. रिकवर होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है.
स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक 378 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है. जिले में कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1864 है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए