ePaper

Coronavirus in Bihar : कालाबाजारी पर करें सख्त कार्रवाई, मरीजों से लें फीडबैक, नीतीश कुमार का अधिकारियों को दो टूक

Updated at : 06 May 2021 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : कालाबाजारी पर करें सख्त कार्रवाई, मरीजों से लें फीडबैक, नीतीश कुमार का अधिकारियों को दो टूक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सख्त निर्देश दिया है कि राज्य में रेमडेसिविर और ऑक्सीजन सिलिंडर बाजार में बेचने वाले धंधेबाजों पर नजर रखें और कड़ी कार्रवाई करें. मरीजों से मनमाना चार्ज वसूलने वाले प्राइवेट एंबुलेंस वालों पर भी कार्रवाई करें.

विज्ञापन

पटना . मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सख्त निर्देश दिया है कि राज्य में रेमडेसिविर और ऑक्सीजन सिलिंडर बाजार में बेचने वाले धंधेबाजों पर नजर रखें और कड़ी कार्रवाई करें. मरीजों से मनमाना चार्ज वसूलने वाले प्राइवेट एंबुलेंस वालों पर भी कार्रवाई करें.

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की जरूरतों का आकलन कर ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए तेजी से काम करें. इसके लिए रिफिलिंग प्लांट, बॉटलिंग प्लांट, टैंकर समेत अन्य की व्यवस्था के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा. इसके लिए सरकार राशि उपलब्ध करायेगी.

सरकारी मेडिकल अस्पतालों में बेडों की संख्या को अधिक बढ़ाने और किसी को भी बेड, आॅक्सीजन और दवा की कमी नहीं होने पाये, इसके निर्देश दिये. मुख्यमंत्री एक अणे मार्ग स्थित संकल्प सभाकक्ष में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे.

उन्होंने ऑक्सीजन के अलावा दवा, एंबुलेंस समेत तमाम जरूरी संसाधनों की उपलब्धता की गहन समीक्षा की. उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन की जरूरतों का आकलन कर ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए तेजी से काम करें.

रेमडेसिविर और ऑक्सीजन बाजार में बेचने वालों की करें पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पता करें कि वैसे कौन से दुकानदार हैं, जो रेमडेसिविर और ऑक्सीजन सिलिंडर बाजार में बेच रहे हैं. संकट के इस दौर में गड़बड़ करने वाले धंधेबाजों पर नजर रखें और कड़ी कार्रवाई करें. मरीजों से मनमाना चार्ज वसूलने वाले प्राइवेट एंबुलेंस वालों पर कार्रवाई करें. स्वास्थ्य विभाग अपनी तरफ से भी एंबुलेंस की संख्या और बढ़ाये.

मरीजों से लें अस्पतालों में सुविधाओं की जानकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और डीएम कोविड प्राइवेट अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी मरीजों से लें. अस्पतालों में मरीजों के एडमिशन, डिस्चार्ज, डेथ रिपोर्ट, ऑक्सीजन सप्लाइ और डॉक्टर-नर्सों की उपलब्धता की भी जानकारी लें. बैठक के दौरान उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने मुख्यमंत्री के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑक्सीजन की उपलब्धता और आपूर्ति से संबंधित कार्ययोजना पर प्रेजेंटेशन दिया.

इसके दौरान लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की मौजूदा स्थिति, रोजाना सप्लाइ, जिलावार डिमांड और सप्लाइ की स्थिति, ऑक्सीजन प्रोडक्शन और बॉटलिंग, टैंकर की स्थिति समेत अन्य प्रमुख बातों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. पटना के डीडीसी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन की डिमांड और सप्लाइ से संबंधित विस्तृत जानकारी दी.

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार व चंचल कुमार मौजूद थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, मुख्य सचिव त्रिपुरारि शरण, विकास आयुक्त आमिर सुबहानी, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, सूचना एवं जनसंपर्क सचिव अनुपम कुमार, सीएम के ओएसडी गोपाल सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन