ePaper

Coronavirus in Bihar : बिहार में थमने लगी दूसरी लहर, पटना को छोड़ कर सभी जिलों में मिले 100 से कम नये केस

Updated at : 31 May 2021 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : बिहार में थमने लगी दूसरी लहर, पटना को छोड़ कर सभी जिलों में मिले 100 से कम नये केस

Kolkata: A health worker wearing PPE kit helps a COVID-19 patient in getting down from an ambulance van at a hospital in Kolkata, Thursday, May 20, 2021. (PTI Photo) (PTI05_20_2021_000092B)

राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है. रविवार को एक लाख 494 सैंपलों की जांच में सिर्फ 1475 नये संक्रमित मिले. सिर्फ पटना जिले में 100 से अधिक 161 नये संक्रमित मिले, जबकि अन्य सभी जिलों में नये संक्रमितों का आंकड़ा 100 से कम रहा.

विज्ञापन

पटना . राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है. रविवार को एक लाख 494 सैंपलों की जांच में सिर्फ 1475 नये संक्रमित मिले. सिर्फ पटना जिले में 100 से अधिक 161 नये संक्रमित मिले, जबकि अन्य सभी जिलों में नये संक्रमितों का आंकड़ा 100 से कम रहा. इनमें 17 जिलों में तो 50 से भी कम और आठ जिलों में 10 से भी कम नये केस पाये गये.

वहीं, 4130 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए, जबकि 52 की मौत हो गयी. संक्रमण दर घटकर 1.47% रह गयी है, जबकि रिकवरी दर बढ़ कर 96.67% हो गयी है. एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 18377 रह गयी है.

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार नालंदा में 84, मुजफ्फरपुर में 81, सुपौल में 81, मधुबनी में 70, गोपालगंज में 64, अररिया व कटिहार में 63-63, पूर्णिया में 61, पश्चिमी चंपारण में 60, मुंगेर में 59, बेगूसराय में 58, मधेपुरा में 50 नये कोरोना संक्रमित मिले.

इसके अलावा भागलपुर में 16, दरभंगा 35, पूर्वी चंपारण में 36, गया में 19, जमुई में 12, खगड़िया में 38, किशनगंज में 32, लखीसराय में 12, नवादा में 16, रोहतास में 10, सहरसा में 37, समस्तीपुर में 52, सारण में 47, शिवहर में 19, सीतामढ़ी में 18, सीवान में 44, वैशाली में 32 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले.

वहीं अरवल में पांच, औरंगाबाद में नौ, बांका में तीन, भोजपुर में सात, बक्सर में दो, जहानाबाद में छह, कैमूर में चार, शेखपुरा में पांच नये कोरोना संक्रमित मिले.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन