Coronavirus in Bihar : एम्स और पीएमसीएच में कोरोना से एक-एक मरीज की मौत, नये मरीजों का मिलना जारी

Updated:
विज्ञापन

पीएमसीएच में बुधवार को 14 नये कोरोना के मरीज मिले.1113 की आरटीपीसीआर से जांच हुई, जिसमें आठ संक्रमित मिले.

विज्ञापन

कोरोना मरीजों से मौत का सिलसिला जारी है, मंगलवार को 72 वर्षीय शारदा देवी नाम की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतका समस्तीपुर की रहने वाली थी. पिछले 20 दिन से पीएमसीएच के कोविड आइसीयू वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था.

पीएमसीएच में बुधवार को 14 नये कोरोना के मरीज मिले.1113 की आरटीपीसीआर से जांच हुई, जिसमें आठ संक्रमित मिले. वहीं एंटीजन से 94 की जांच हुई, जिसमें एक पॉजिटिव मिला.

पटना एम्स में कोरोना से एक की गयी जान

पटना एम्स में मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गयी जबकि छह मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है.

एम्स कोरोना नोडल ऑफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में दरभंगा की 65 वर्षीय तारा कुमारी की मौत हो गयी है.

वहीं, मंगलवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में छह नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी. एम्स में नौ लोगों ने कोरोना को मात दे दी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन