पटना में 10 जनवरी से लगने लगेगी कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज, जानें ओमिक्रान पर कितना रहेगा कारगर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना में तीसरी डोज लेने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां पूरी कर ली है. तीसरी डोज किसी भी सेंटर पर जाकर ली जा सकती है. जिन्होंने जो वैक्सीन पूर्व में ली थी उन्हें वहीं वैक्सीन तीसरी डोज के रूप में दी जायेगी.

विज्ञापन

पटना में 10 जनवरी से कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज लगनी शुरू हो जायेगी. इसे एहतियात के तौर लगाया जायेगा. अभी इसे सिर्फ हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे लोगों को लगाया जायेगा जिन्हें कोई गंभीर बीमारी भी साथ में हैं. एहतियातन या बूस्टर डोज के तौर पर दी जाने वाली तीसरी डोज उन्हें ही दी जायेगी जिन्हें दूसरी डोज लिये हुए नौ माह बीत चुके हैं.

विज्ञापन

पटना में तीसरी डोज लेने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां पूरी कर ली है. तीसरी डोज किसी भी सेंटर पर जाकर ली जा सकती है. जिन्होंने जो वैक्सीन पूर्व में ली थी उन्हें वहीं वैक्सीन तीसरी डोज के रूप में दी जायेगी. कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रान के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तीसरी डोज लगायी जा रही है. माना जा रहा है कि यह ओमिक्रान पर कारगर होगी.

जिले में 84 प्रतिशत आबादी ने ली है वैक्सीन

जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र में 84 प्रतिशत से अधिक लोगों ने कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज ले ली है. वहीं वैक्सीनेशन करवाने वाले कुल लोगों में से 85 प्रतिशत ने इसकी दूसरी डोज भी ले ली है. पटना शहरी क्षेत्र में 117 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने वैक्सीनेशन करवा लिया है. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 70 प्रतिशत से ज्यादा वैक्सीनेशन हो चुका है.

करीब 69 लाख डोज लगायी जा चुकी

जिले में बुधवार तक के आंकडों के मुताबिक कोरोना वैक्सीन की 68,91,700 डोज लगायी जा चुकी है. इसमें 37,22,474 लोगों ने पहली और इसमें से 31,69,226 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी ले ली है.

Also Read: Bihar News: पटना में कोरोना से दो की मौत, 34 डॉक्टर संक्रमित, स्टेट बैंक के 80 कर्मी मिले पॉजिटिव

पटना जिले में 10 जनवरी से कोरोना वैक्सीन की एहतियातन दी जाने तीसरी डोज हेल्थ केयर वर्करों, फ्रंट लाइन वर्करों और 60 प्लस के ऐसे लोग जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है उन्हें लगायी जायेगी. इसको लेकर सारी तैयारियां कर ली गयी हैं.

डा एसपी विनायक, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, पटना

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन