Corona Vaccine in Bihar : एक मार्च से होगा तीसरे चरण का वैक्सीनेशन, सरकारी अस्पताल में मुफ्त, प्राइवेट में लगेगा पैसा

राज्य में तीसरे चरण का कोरोना टीकाकरण की शुरुआत पहली मार्च से होगी. इस चरण में टीका लेने वाले खुद वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
पटना . राज्य में तीसरे चरण का कोरोना टीकाकरण की शुरुआत पहली मार्च से होगी. इस चरण में टीका लेने वाले खुद वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
केंद्र सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए नयी वेबसाइट तैयार की गयी है जिस पर टीका लेने वालों का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा.
रजिस्ट्रेशन लाभार्थी के मोबाइल नंबर से होगा और जिनके पास मोबाइल फोन नहीं होगा उनके लिए वैक्सीन सेंटर पर अलग से काउंटर बनाया जायेगा.
तीसरे चरण के लाभार्थियों में 60 वर्ष की आयु पूरी करनेवाले लोगों को शामिल किया गया है. इसके अलावा 45 वर्ष से 59 वर्ष के बीच के वैसे लोगों का भी टीकाकरण होगा, जो लोग गंभीर रूप से बीमार हैं.
टीकाकरण के लिए लाभार्थियों को आधार कार्ड दिखाना आवश्यक है. सरकारी अस्पतालों में टीका मुफ्त मिलेगा, जबकि प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन के लिए शुल्क देना होगा.
अभी तक शुल्क का निर्धारण नहीं किया गया है. आयुष्मान भारत योजना और सीजीएचएस से संबद्ध 285 में से 50 हॉस्पिटल को चिह्नित किया गया है.
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि राज्य में 16 जनवरी, 2021 से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्कर और दूसरे चरण में फ्रंट लाईन वर्कर को टीका दिया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि जो लोग बीमारी से ग्रसित हैं उनको अपने साथ चिकित्सक का प्रमाण पत्र और आधार लेकर आना है. टीकाकरण का लाभ प्राप्त करते समय टीकाकरण दल को वह प्रमाण पत्र दिखाना होगा.
इधर एनएमसीएच में 40 लोगों को टीके का दूसरा डोज दिया गया. इसी प्रकार श्री गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में 120 लोगों को वैक्सीन का डोज दिया गया.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




